मोबाइल

बेहद कम कीमत में बेचा जा रहा है Redmi Note 7 Pro, जानिए पूरा ऑफर्स

Redmi Note 7 Pro की सेल जबरदस्त ऑफर्स के साथ बेचा जा रहा है Redmi Note 7 Pro क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Redmi Note 7 Pro

नई दिल्ली: Xiaomi Redmi Note 7 Pro को 1000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ बेचा रहा है। ग्राहक अगर फोन को खरीदना चाहते हैं तो Flipkart और Mi.com से खरीद सकते हैं। अगर ऑफर्स की बात करें तो अगर यूजर्स HDFC Debit Card से भुगतान करते हैं तो 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल यूजर्स को 1120GB 4G डाटा और अनलिमिटेड का भी लाभ मिलेगा।

Redmi Note 7 Pro के 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये, 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है। इस हैंडसेट को ग्राहक ब्लैक, रेड और ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।

Redmi Note 7 Pro के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। एक बार चार्ज करने पर फोन 2 दिन का पावर बैकअप देगा।

Published on:
09 Sept 2019 10:50 am
Also Read
View All