सस्ते में मिल रहे हैं Asus के स्मार्टफोन्स Flipkart से खरीदने पर मिलेगा अतिरिक्त ऑफर
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर एक बार फिर से Mobile Bonanza सेल का आयोजन किया गया है। इस सेल की शुरुआत 25 मार्च यानी आज से हो चुकी है, जो 28 मार्च तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाले इस सेल में ग्राहक कई सारे स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इस सेल के तहत मोबाइल निर्माता कंपनी Asus ने Flipkart के साथ साझेदारी की है, जिसकी वजह से असुस के स्मार्टफोन्स को सेल के दौरान अच्छी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं असुस के किन-किन स्मार्टफोन पर कितनी छूट दी जा रही है।
Asus Zenfone 5Z
कंपनी के इस फ्लगेशिप स्मार्टफोन पर 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके 6GB रैम व 64GB स्टोरेज को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 6GB रैम व 128GB और 8GB रैम व 256GB वेरियंट को क्रमश: 24,999 और 28,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन का डिस्प्ले साइट 6.2 इंच का है। कैमरा सेक्शन में 12 और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Asus Zenfone Max Pro M1
असुस के इस स्मार्टफोन पर भी 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक इसे 7,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। साथ ही सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
Asus Zenfone Max Pro M2
इस स्मार्टफोन के 4GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4GB रैम व 64GB और 6GB रैम व 64GB वेरियंट क्रमश: 11,999 और 13,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6.2 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर व फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल पहला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 5000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है।
Asus Zenfone Max M2
सेल में स्मार्टफोन के दोनों वेरियंट्स पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। स्मार्टफोन के 3GB रैम व 32GB वेरियंट 7,999 रुपये और 4GB रैम व 64GB वेरियंट 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें में 6.26 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। बैक में ड्यूल कैमरा दिया गया, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्ड करता है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है।