Vivo V15 में फोटोग्राफी के लिए बैक में पहला 12 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि Vivo V15 Pro का बैक कैमरा काफी दमदार है। इसके रियर में पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। हालांकि दोनों ही फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Vivo V15 में 4000Mah की बैटरी है और Vivo V15 Pro में 3700mAh की बैटरी दी गयी है।