22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OnePlus Nord Buds 2r: कम कीमत में शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस, तेजी से होते हैं कनेक्ट

Nord Buds 2R की भारत में कीमत 2,199 रुपये है। आइये जानते हैं क्या ये वाकई वैल्यू फॉर मनी हैं ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 9 Sep 2023, 4:37 PM IST

oneplus_buds.jpg

OnePlus Nord Buds 2r: अगर आप कम कीमत में अच्छे earbuds की तलाश में हैं आप एक दम सही जगह पर हैं, यहां हम आपको एक ऐसे earbuds के बारे में जानकारी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकते हैं। कुछ समय पहले OnePlus के नए Nord Buds 2r को भारत में पेश किया था। काफी लोगों ने पूछा है कि ये नए बड्स साउंड और बैटरी लाइफ के मामले में कैसे हैं ? क्या इन्हें खरीदना बेहतर है ? Nord Buds 2R की भारत में कीमत 2,199 रुपये है। आपके इन्ही सवालों के जवाब आपको OnePlus Nord Buds 2r की इस रिव्यू रिपोर्ट में मिलेंगे..

डिजाइन और फीचर्स

नए OnePlus Nord Buds 2R ईयरफोन्स का डिजाइन कर्वी है,मटिरियल काफी अच्छी क्वालिटी का है। ये डीप ग्रे और ट्रिपल ब्लू में उपलब्ध है, लेकिन रिव्यू के लिए हमें इसके ग्रे कलर वेरिएंट मिला। बड्स का साइज़ छोटा है और ये आपके कानों में आसानी से फिट होते हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि आप लम्बे समय तक इनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें IP55 रेटिंग दी है जिसकी वजह से पसीने या पानी के छींटों में ये जल्दी से खराब नहीं होंगे।

परफॉरमेंस

OnePlus Nord Buds 2R के हर 12.4mm ड्राइवर्स के साथ आते हैं। कॉल के लिए बेहतर हैं लेकिन Nord Buds 2R एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ नहीं आते हैं। कंपनी ने इनमें AI आधारित नॉइज कैंसिलेशन देने की बात की है। इनकी बैटरी कैपिसिटी की बात करें तो ये ईयरबड 36mAh बैटरी से लैस हैं जो कि 8 घंटे तक चल सकते हैं। वहीं, चार्जिंग केस की बात करें तो यह 480mAh कैपिसिटी का है, कुल मिलाकर ये 38 घंटे तक का बैकअप प्रदान कर सकते हैं। एक ईयरबड का वजन 4.3g है जबकि चार्जिंग केस 38.1g का है। इसमें फ़ास्ट पेयरिंग की सुविधा है।