OnePlus की Nord सीरिज बजट और मिड रेंज में अब अपनी पकड़ को मजबूत कर चुकी है। नोर्ड सीरिज में आपको हर साल अच्छे फोंस देखने को मिलते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपना नया OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन को पेश किया है। प्रीमियम डिजाइन और ड्यूल रियर कैमरा LED लाइट्स इस फोन की खूबी है। साथ ही साथ इसमें हैवी बैटरी से लेकर बढ़िया प्रोसेसर भी दिया है। इस फोन की कीमत 33,999 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के फीचर्स तो आपको लगभग पता ही चल चुके होंगे। अब जानते हैं क्या यह फोन वाकई खरीदने लायक है।