Realme U1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,500 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है।
नई दिल्ली: बजट रेंज में स्मार्टफोन उपलब्ध कराने वाली कंपनी Realme ने अपने सेल्फी सेंट्रिक हैंडसेट Realme U1 की कीमत में कटौती की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन को हाल में ही 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस ऑफर का फायदा ग्राहक अमेज़न इंडिया से उठा सकते हैं। Realme U1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,500 रुपये के डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि इसके लिए ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इस ऑफर का लाभ 21 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक उठा सकते हैं।
Realme U1 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
स्मार्टफोन में 6.3 इंच (2350 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दी गयी। इस स्मार्टफोन को गिरने के बाद टूटने से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-जी72 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी व अपर्चर एफ/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर हो सकता है। फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक़ इस स्मार्टफोन का कैमरा बेहद ही कारगर है क्योंकि इसमें हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया जा रहा है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया गया है। फोन में पावर देने के लिए 3500mAh बैटरी दी जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।