
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर चल रहे Asus OMG Days सेल का आज आखिरी दिन है। इस सेल की शुरुआत 11 मार्च को हुई थी जो 14 मार्च यानी आज समाप्त हो जाएगी। इस सेल में कंपनी के कई स्मार्टफोन्स को शानदार ऑफर्स के साथ डिस्काउंट में उपलब्ध कराया गया है। हम आपके लिए बजट रेंज और प्रीमियम रेंज में आने वाले दो स्मार्टफोन की लिस्ट लाए हैं, जिसे आज की सेल में भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
Asus Zenfone Max Pro M1
इस स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट को छूट के साथ उपलब्ध कराया गया है। इनमें 10,999 रुपये में आने वाले 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम व64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की वास्तविक कीमत 11,999 रुपये है। लेकिन सेल के दौरान इन्हें क्रमश: 9,999 और11,999 रुपये की खर्च में खरीदा जा सकता है। फोन में 5.99 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 और5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Asus Zenfone 5Z
कंपनी के इस फ्लेगशिप स्मार्टफोन को 24% की छूट के साथ 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन का डिस्प्ले साइट 6.2 इंच का है। कैमरा सेक्शन में 12 और 8 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है।