मोबाइल

भारत में सबसे पहले यहां मिलेगा iPhone XS और iPhone XS Max, जानें फीचर्स

इस बार के आईफोन के खासियत की बात करें तो यह डुअल सिम के साथ आएंगे। हालांकि, दूसरा सिम ईसिम के तौर पर इस्तेमाल करना होगा।

2 min read
Sep 15, 2018
भारत में सबसे पहले यहां मिलेगा iPhone XS और iPhone XS Max, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: Apple ने बुधवार को अपने तीन नए iPhone लॉन्च किए हैं। इनमें iPhone XS , iPhone Xs Max और iPhone XR शामिल हैं। iPhone XS पिछले साल पेश किए गए iPhone X का ही अपग्रेड वर्जन है। इसके बाद नंबर आता है iPhone XS Max का जो iPhone XS का ही बड़ा वरिएंट है। इन दोनों आईफोन के बीच में आता है iPhone XR जो छोटे स्क्रीन साइज, सिंगल कैमरा और सिंगल सिम वाला आईफोन है। इसके साथ ही कंपनी ने अपना नया Watch Series 4 लॉन्च किया है। इस बार के आईफोन के खासियत की बात करें तो यह डुअल सिम के साथ आएंगे। हालांकि, दूसरा सिम ईसिम के तौर पर इस्तेमाल करना होगा। वहीं, भारत में इन आईफोन्स की प्री-बुकिंग 21 सितंबर से शुरू होगी।

Airtel Online Store

ऐसे में आईफोन लवर्स लेटेस्ट फोन को जरूर लेना चाहेंगे। आपको बता दें iphone xs और iPhone XS Max को आप Airtel के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। ग्राहक 21 सितंबर से इन आईफोन्स की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। वहीं, इन आईफोन्स की डिलीवरी 28 सितंबर से शुरू कर दी जाएगी।

iphone xs स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इस आईफोन में 5.8 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (2436x1125 पिक्सल) है। इसमें ऐप्पल का लेटेस्ट ए12 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7 नैनोमीटर चिप का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर में 6 कोर सीपीयू है। 4 कोर वाला जीपीयू है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैै। सेल्फी के लिए 7 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

iPhone XS Max स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

बड़े स्क्रीन वाले इस आईफोन में 6.5 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी ऐप्पल का लेटेस्ट ए12 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7 नैनोमीटर चिप का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर में 6 कोर सीपीयू है। 4 कोर वाला जीपीयू है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैै। सेल्फी के लिए 7 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Published on:
15 Sept 2018 03:08 pm
Also Read
View All