
नई दिल्ली। चाइनीज़ स्मार्टफोन कंपनी हॉनर (Honor) पिछले कुछ सालों में समय-समय पर नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करके आगे बढ़ी है। आज हॉनर एशिया में एक उभरता हुआ स्मार्टफोन ब्रांड है। हाल ही में हॉनर ने अपना नया 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन का नाम Honor X30 Max है। यह हॉनर की X सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।
Honor X30 Max के फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है हॉनर के इस नए स्मार्टफोन के मुख्य फीचर्स पर।
कीमत, सेल और भारत में उपलब्धता
Honor X30 Max के 8 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 2,399 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 28,000 रुपये और 8 जीबी रैम+256 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 2,699 चाईनीज़ युआन यानि की करीब 31,500 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल 11 नवंबर से चीन में शुरू होगी पर यह चीन में अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है।