
नई दिल्ली: Player Unknown’s Battle Grounds ( pubg ) को दुनियाभर में लोग काफी पसंद करते हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने pubg mobile Lite वर्जन को भारत में पेश किया गया है। इससे वे प्लेयर्स काफी खुश होंगे जो इस गेम को खेलना तो चाहते हैं, लेकिन महंगे हाई-एंड PC न होने के कारण वो इस गेम को अभी तक खेलने से चुक जा रहे थे।
PUBG Mobile Lite की खासियत कि इस लाइट वर्जन को 2GB रैम से कम वाले स्मार्टफोन यूजर्स भी सीधा गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इसका डाउनलोड साइज 400 MB है। PUBG Mobile Lite वर्जन में छोटा मैप होगा और इसमें एक समय में 100 की जगह 60 प्लेयर ही खेल का हिस्सा बन सकते हैं। यही वजह है कि एक मैप 10 मिनट का ही होगा। इस वर्जन में भी जुड़ने वाले नए प्लेयर्स को कई तरह के रिवॉर्ड्स दिए जाएंगे।
बता दें कि PUBG को दिसंबर, 2017 में लॉन्च किया गया था तब वो इतना पॉपुलर नहीं हुआ लेकिन इन दिनों वो सबसे पॉपुलर गेम बन चुका है। इस गेम में एक समय में अलग-अलग जगहों पर ऑनलाइन प्लेयर्स एक साथ गेम खेल सकते हैं। इस दौरान कई प्लेयर्स एक टीम बना कर दूसरे को मारते हैं और अपने मिशन को पूरा करते हैं।