honor view 20 के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये में बेचा जा रहा है , जबकी इस फोन को 37,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा था। वहीं हैंडसेट के 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 31,999 रुपये में बेचा जा रहा है , जबकि वैसे 45,999 रुपये में बेचा जाता है। साथ ही फोन पर एक्सिस बैंक कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें 6.4 इंच फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है और फोन में Kirin 980 octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल है। हैंडसेट एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड Magic UI पर रन करता है। फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल और 78 डिग्री वाइड फील्ड व्यू का कैमरा दिया गया है और फ्रंट में 25 मेगापिक्सल कैमरा है। पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।