स्मार्टफोन Huawei Nova 4e लॉन्च फोन में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद
नई दिल्ली: हुवाई ने अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova 4e को चीन और मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस हैंडसेट में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को दो अलग-अलग रैम वेरिएंट में उतारा गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।चीन में इस हैंडसेट की सेल 21 मार्च से शुरू हो जाएगी।
फीचर्स
Huawei Nova 4e के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.15 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्लेहै जिसका रेजॉलूशन 1080x2312 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशिया है। फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0.1 पर रन करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB की इंटनरल स्टोरेज और 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पहला F/ 1.8 अपर्चर के साथ 24 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के लिए F/ 2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,340mah की बैटरी दी गयी है। फोन में अन्य कनेक्टिविटी के लिए Wifi, USB Type-C और 4G VOLTE सेमत कई फीचर्स दिए गए हैं। फोन को ग्राहक गार्लेंड ब्लू, पर्ल व्हाइट और मैजिक लाइट ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
कीमत
कीमत की बात करें तो Huawei Nova 4e के 4GB रैम वेरिएंट की कीमत चीन में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,700 रुपये) और 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 22,800 रुपये) रखी गयी है। माना जा रहा है कि भारत में इस हैंडसेट को जल्द ही पेश किया जाएगा। फिलहाल इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।