जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 5 ओवर पहले ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। विश्व कप से पहले मजबूत तैयारी का नमूना पेश करते हुए इंग्लैंड 45वें ओवर में ही 359 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इंग्लैंड की शुरुआत ही शानदार रही। पहले विकेट के लिए जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय के बीच 159 रनों की साझेदारी हुई। IPL में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचाकर इंग्लैंड लौटे जॉनी बेयरस्टो ने 93 गेंदों में 128 रन की पारी खेली, जिसमें बेयरस्टो ने 15 चौके और 5 छक्के लगाए।। वहीं जेसन रॉय ने 76 रन बनाए। बाद में जो रूट (43), मोईन अली (46) और बेन स्टोक (37) ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।