मोबाइल

Huawei ने लॉन्च किया Y7 Prime 2018 स्मार्टफोन, जानिए क्या है खास

Huawei Y7 Prime 2018 में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2018, 10:17 AM IST
Huawei Y7 Prime 2018

Huawei अपना नया स्मार्टफोन Huawei Y7 Prime 2018 लॉन्च किया कर दिया है। कंपनी ने इसको हुवेई पी20 सीरीज और वावे पोर्शा डिजाइन मेट आरएस के साथ ही पेश किया है। Huawei Y7 Prime 2018 फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स का नया और लाइट वर्जन है। यह फोन पहले आ चुके हुवेई वाई7 प्राइम का अपग्रेडेड है।


कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। कंपनी ने इस फोन में फेस अनलॉक, स्पिलिट-स्क्रीन मोड, फुलव्यू डिस्प्ले, एआर लेंस, ड्यूल कैमरे और ऐंड्रॉयड ओरियो जैसे कई फीचर्स हैं। हालांकि फिलहाल कंपनी ने वाई7 प्राइम 2018 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है।

Airtel ने जिओ की टक्कर में उतारा 65 रुपए का नया प्लान, जानिए क्या-क्या मिलेगा


Huawei Y7 Prime 2018 स्पेसिफिकेशंस
हुवेई वाई7 प्राइम 2018 में 5.99 इंच HD+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट है। यह फोन एंड्रॉयड 8.0 आधारित ईएमयूआई 8.0 पर काम करता है। इस हैंडसेट में एक ट्रिपल कार्ड स्लॉट है जिसका इस्तेमाल दो सिम कार्ड व एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के लिए किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक क्वालकॉम MSM8937 स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिए गए है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है जो 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल सेंसर है। इसमें कंपनी ने आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।


Huawei Y7 Prime 2018 में मेमोरी और बैटरी
Huawei Y7 Prime 2018 में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव होगा। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। फोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x76.7x7.8 मिलीमीटर और वजन 155 ग्राम है।

Published on: