29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाओमी ने उतारा नया लैपटॉप, जानिए क्या है इसमें खास

शाओमी का यह गेमिंग लैपटॉप है जिसको 15.6 इंच डिस्पले स्क्रीन के साथ लाया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 Mar 2018, 12:07 PM IST

news

चीनी इलैक्ट्रोनिक कंपनी शाओमी ने चीन के शंघाई में अायोजित एक इवेंट में अपना नया गेमिंग लैपटॉप लांच किया है। इसके अलावा इस कंपनी ने अपना एमआई मिनी स्पीकर भी लॉन्च किया है। कंपनी ने इस लैपटॉप को 93,376 रुपए की कीमत उतारा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस लैपटॉप को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है।


कंपनी ने इस लैपटॉप को एक और वेरियंट में पेश किया है, जिसमें 8जीबी रैम और 128GB/1TB की स्टोरेज दी गई है। इसमें कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर USB 3.0 पोर्ट, 2 USB-C पोर्ट, HDMI और एक ऑडियो जैक जैसे आदि दिए गए हैं।


शाओमी के इस लैपटॉप में GeForce GTX 1060 GPU ग्राफिक्स दिया गया है। इसमें 7वें जेनरेशन का इंटेल i7 सीपीयू और गेमिंग की-बोर्ड है। इसके अलावा इसमें 16GB रैम और 256GB की SSD तथा 1TB की हार्ड Disc दि गयी है, जिससे कंप्यूटर में गेम खेलने पर यह हैंग नही होता है।

ओप्पो ने भारत में लांच किया ए83 प्रो स्मार्टफोन, 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं मेमोरी

चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी अोप्पो ने भारत में अपने ओप्पो ए83 प्रो स्मार्टफोन को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 15,990 रुपए की कीमत में उतारा है। इस स्मार्टफोन को शैंपेन और ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। इसमें कंपनी ने 5.7 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन दी है जिसका रेजोल्यूशन 1440x720 पिक्सल है। इस फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसमें 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 तक बढाया जा सकता है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यह फेस अनलॉक फीचर के तौर पर भी काम करेगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नॉगट आधारित कलरओएस 3.2 पर चलता है। कनैक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटुथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।