25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Flipkart LAPITUP: यहां लैपटॉप पर मिल रहा 40% तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

Flipkart से खरीदारी करने पर मिलेगा छूट का फायदा लैपटॉप पर मिल रहा 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर इस बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगा 5% का डिस्काउंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishal Upadhayay

•

Updated: 8 Jul 2019, 2:50 PM IST

laptops

Flipkart LAPITUP: यहां लैपटॉप पर मिल रहा 40% तक का डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) LAPITUP सेल के तहत लैपटॉप पर 40% तक का डिस्काउंट दे रही है। हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी गई है कि लैपटॉप पर मिल रही यह छूट कब तक चलेगी। लेकिन अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां Acer , Dell , HP, Lenovo , Asus और Apple कंपनी के लैपटॉप को डिस्काउंट कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा ग्राहक डिवाइस की खरीदारी पर कई ऑफर्स का फायदा भी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब आसानी से ट्रैक होगा चोरी हुआ स्मार्टफोन, सरकार अगस्त से शुरू कर रही मोबाइल ट्रैकिंग सिस्टम

यहां सबसे कम कीमत के साथ Acer Aspire 3 लैपटॉप को 17,990 रुपये पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो अगर ग्राहक एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस लैपटॉप पर 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। दूसरी तरफ HP के 14इंच लैपटॉप को 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर भी 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें:Jio GigaFiber का 50mbps वाला ब्रॉडबैंड प्लान कुछ चुनिंदा हिस्सों में हुआ उपलब्ध, मिल रही है ये सुविधा

Apple MaceBook Air i5 5th जेनरेशन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी SSD को 67,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा HP के लेटेस्ट लैपटॉप Pavilion x360 i3 8th जेनरेशन लैपटॉप को 42,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं तो Acer Predator Helios i7 8th जेनरेशन लैपटॉप को 91,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इन सभी लैपटॉप की खरीदारी पर ग्राहक 7,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट पर सकते हैं।