25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dell ने अपना नया लैपटॉप Latitude 7400 किया लॉन्च, प्रॉक्सिमिटी सेंसर से है लैस

लैपटॉप Latitude 7400 लॉन्च प्रॉक्सिमिटी सेंसर से है लैस पॉवर बटन में फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 8 Jun 2019, 12:40 PM IST

Latitude 7400

Dell ने अपना नया लैपटॉप Latitude 7400 किया लॉन्च, प्रॉक्सिमिटी सेंसर से है लैस

नई दिल्ली: डेल इंडिया ( Dell India ) ने 14 इंच का 2-इन-1 लैपटॉप लैटीट्यूड 7400 ( Laptop Latitude 7400 ) लॉन्च किया है और इसकी कीमत 1,35,000 रुपये से शुरू होती है। ये लैपटॉप प्रॉक्सीमिटी सेंसर के साथ आता है, जो इंटेल कॉनटेक्स्ट सेंसिंग प्रौद्योगिकी से लैस है। जब ये स्लीप मोड में होता है तो यूजर की उपस्थिति को भांप लेता है और सिस्टम को वेक मोड में ले आता है और फेसियल रिकॉगनिशन के लिए स्कैनिंग शुरू कर देता है, ताकि विंडोज हेलो में लॉग इन किया जा सके, जो कि सुरक्षित पहुंच सुनिश्चित करनेवाली बायोमीट्रिक आधारित प्रणाली है।

यह भी पढ़ें- इस महीने Infinix Hot 7 Pro होगा लॉन्च, 4,000mah बैटरी के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

जब भी यूजर लैपटॉप से दूर होता है तो लैपटॉप खुद ही लॉक हो जाता है, ताकि बैटरी लाइफ को बचायी जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डेल इंडिया के क्लाइंट सोल्यूशंस समूह के वरिष्ठ निदेशक और महाप्रबंधक इंद्रजीत बेलगुंदी ने बताया कि ये डिवाइस हमारे लिए बहुत बड़ा विजेता साबित होगा। पॉवर बटन में फिंगरप्रिंट रीडर जैसी नवीन सुविधाओं के साथ यह वर्टिकल के उद्यमों के लिए उपयोगी हो सकता है। डेल इंडिया ने कहा कि लैपटॉप का 'एक्सप्रेस कनेक्ट' फीचर डिवाइस के उपलब्ध वाई-फाई में सबसे बेहतर तरीके से कनेक्ट करता है और पारंपरिक एंटीना की तुलना में तेज डाटा संरचना मुहैया कराता है।

यह भी पढ़ें- Airtel एयरटेल का बड़ा ऐलान, हर रोज यूजर्स को 400MB डाटा मिलेगा फ्री

डेल ने यह भी दावा किया कि 'एक्सप्रेस चार्ज' फीचर यूजर्स को एक घंटे में 80 फीसदी बैटरी चार्ज करने में सक्षम बनाता है। डेल इंडिया के ब्रांड निदेशक (क्लाइंट सोल्यूशन ग्रुप) विवेकानंद मंजरी ने कहा कि हम लैटीट्यूड 7400 2-इन-1 को लेकर अत्यधिक उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें कुछ एक्सक्लूसिव 'एक्सप्रेस' फीचर्स हैं, जो हमारे उद्यम ग्राहकों को तेज और बाधारहित उत्पादकता का अनुभव करने में मदद करेगा।