25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस महीने Infinix Hot 7 Pro होगा लॉन्च, 4,000mah बैटरी के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

स्मार्टफोन Infinix Hot 7 Pro इस महीने होगा लॉन्च 10,000 रुपये से कम कीमत में मिलेगा 6 जीबी रैम वेरिएंट फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में मिलेंगे 4 कैमरे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 8 Jun 2019, 11:18 AM IST

Infinix Hot 7 Pro

इस महीने Infinix Hot 7 Pro होगा लॉन्च, 4,000mah बैटरी के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

नई दिल्ली:infinix Mobile इस महीने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 7 Pro लॉन्च करने जा रही है जो चार कैमरे और 6GB रैम दिया जा सकता है। कंपनी की तरफ से कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि Infinix Hot 7 Pro को 10,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भारत में स्मार्ट कूलर लॉन्च, मोबाइल से कर सकते हैं कंट्रोल, AC जैसी मिलेगी ठंडक

अगर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Infinix Hot 7 Pro में 6.2 इंच के एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा। इनफिनिक्स हॉट 7 प्रो में 6GB रैम के साथ 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है।

यह भी पढ़ें- आपके हाथ के पंजे जीतना है ये AC, नहीं लगती बिजली, पावर बैंक से कर सकते हैं चार्ज

फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट के बैक और फ्रंट में दो- दो कैमरे दिए गए हैं। रियर में पहला 13 मेगापिक्सल सेंसर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में पहला 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूद है।

बता दें कि पिछले महीने Infinix S4 को पेश किया गया है। इसमें 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल्स है और इसका आस्पेक्ट रेशयो 19:9 है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Helio P22 Cortex-A53 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0 GHz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है।

इसके अलावा फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।इसकी कीमत 8,999 रुपये है।बैक में 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए AI असिस्टेड फेस अनलॉक, AI Cam, AI Beauty और Bokeh मोड के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।