4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lenovo Yoga S940 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Lenovo Yoga S940 भारत में लॉन्च लैपटॉप में इंटेल कोर आई7-8565यू प्रोसेसर का इस्तेमाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 31 Jul 2019, 5:20 PM IST

Lenovo Yoga S940

नई दिल्ली: लेनोवो ने आज भारत में अपना नया लैपटॉप Lenovo Yoga S940 लॉन्च कर दिया है। लेनोवो योगा एस940 में इंटेल प्रोसेसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। ग्राहक इस लैपटॉप को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। अगर कीमत की बात करें तो इसे 1,39,990 रुपये में ग्राहक खरीद सकते हैं। लैपटॉप को बिना ब्याज के ईएमआई के तहत खरीद सकते हैं। कंपनी की तरफ से इसकी फ्री डिलीवरी दी जा रही है। दोनों ही वेरिएंट में ग्राफिक्स के लिए इंटेल एचडी620 इंटीग्रेट है।

Lenovo Yoga S940 specifications

इसमें पतले बेजल के साथ फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके अलावा लैपटॉप में इंटेल कोर आई5-8265यू प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी PCIe NVMe एसएसडी स्टोरेज है। पावर के लिए 4-सेल 52Whr बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद लगातार 15 घंटे तक यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कल Samsung Galaxy A80 पहली बार सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानिए ऑफर्स

योगा एस940 के टॉप मॉडल में फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ एंटी-ग्लेयर पैनल 4K (3,840 x 2,160 पिक्सल) के साथ है। इसमें इंटेल कोर आई7-8565यू प्रोसेसर का इस्तेमाल है और स्पीड के लिए 16 जीबी तक रैम दिया गया है। ये 1टीबी NVMe एसएसडी स्टोरेज के साथ है। अगर अन्य फीचर्स की बात करें तो लैपटॉप में फेस अनलॉक के लिए आईआर सेंसर और AI आधारित आई ट्रैकिंग फीचर दिया गया गया है।