DGX-2 देश में पहले से मौजूद DGX-1 का अपग्रेड वर्जन है। मौजूदा समय में DGX-1 देश में IISC बेंगलुरू सहित कुछ संस्थानों में मौजूद है। अब DGX-2 के आ जाने से काम को तेजी की किया जा सकेगा। बता दें DGX-1 जिस काम को करने में 15 दिनों का समय लेता है, उसी काम को DGX-2 आधे दिन में पूरा कर देगा। DGX-2 की कीमत 2.50 करोड़ रूपये है।