Realme 3 Pro में 6.3 इंच की ड्यूड्रॉप फुल डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। इसमें स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन Color OS 6.0 पर काम करता है, जो एंड्रॉइड पाई पर बेस्ड है। फोटोग्राफी के लिए बैक में दो कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला कैमरा f/1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.5 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4045 mAh की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 चार्जिंग को सपोर्ट करती है।