25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mi LED स्मार्ट बल्ब की बिक्री शुरू, 11 साल तक नहीं होगा खराब, 1.6 करोड़ कलर को करेगा सपोर्ट

Mi LED स्मार्ट बल्ब ओपन सेल में उपलब्ध 1,299 रुपये है भारत में स्मार्ट बल्ब की कीमत Amazon एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट को करता है सपॉर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 14 Jun 2019, 12:42 PM IST

Mi LED

Mi LED स्मार्ट बल्ब की बिक्री शुरू, 11 साल तक नहीं होगा खराब, 1.6 करोड़ कलर को करेगा सपोर्ट

नई दिल्ली:शाओमी अपने प्रोडक्ट्स को लेकर हर दिन खुर्सियों में बना रहता है। यही वजह है कि वो अपने ग्राहकों के लिए सस्ते स्मार्टफोन्स, एसी, स्मार्ट टीवी , इलेक्ट्रिक बाइक समेत कई प्रोडक्ट बना रहे हैं। इस बीच शाओमी का Mi LEDस्मार्ट बल्ब काफी चर्चा में बना हुआ है, जिसे एक बार खरीने के बाद 11 साल तक बल्ब खरीदने के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। Mi LED स्मार्ट बल्ब की भारत में कीमत 1,299 रुपये है और इसकी बिक्री शाओमी के ऑनलाइन साइट पर शुरू हो गयी है।

यह भी पढ़ें- JIO का बड़ा ऑफर, 198 व 399 के रिचार्ज पर मिलेगा 100% कैशबैक और शॅापिंग कूपन

Mi LED स्मार्ट बल्ब की खासियत है कि इसे वाई-फाई से कनेक्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं google assistant और Amazon एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट को भी सपॉर्ट करता है। साथ ही ये स्मार्ट बल्ब 1.6 करोड़ कलर को सपोर्ट करता है और ये 10W वॉट का है। इस LED स्मार्ट बल्ब को Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते है। यानी बल्ब को बंद करने और ऑन करने के लिए उठने की जरूरत नहीं ऐप के जरिए ही इसे ऑन-ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा इसे ऑनलाइन करने का शेड्यूल भी सेट कर सकेंगे। शाओमी का दावा है कि ये स्मार्ट बल्ब आपके मूड और जरूरत के हिसाब से कलर बदलेगा।

यह भी पढ़ें- Jio की अहम भूमिका, इंटरनेट यूजर के मामले में अमेरिका से आगे निकले भारतीय

अगर आप भी अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं तो आज ही शाओमी के साइट से इस स्मार्ट बल्ब को ऑडर करें। पेमेंट करने के लिए Credit Card और Debit Card का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अवाला आपको COD का भी ऑप्शन मिलेगा। साथ ही EMI के तहत भी स्मार्ट बल्ब को ऑडर कर सकते हैं।