29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मालाखेड़ा में रास्ते को लेकर विवाद, पथराव में एक दर्जन लोग घायल

मालाखेड़ा के गांव बरखेड़ा में बुधवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में लाठी, फर्सी व पत्थर लगने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

aniket soni

•

Updated: 4 May 2017, 9:03 PM IST

मालाखेड़ा के गांव बरखेड़ा में बुधवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में लाठी, फर्सी व पत्थर लगने से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर मालाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मालाखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। बाद में इनमें से कुछ घायलों को अलवर रैफर किया गया।

अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती घायल रामकिशन सैनी ने बताया कि उसके घर के सामने करीब छह फुट का रास्ता है। जिसे तोडऩे की नीयत से बुधवार शाम पड़ोसी राजेन्द्र सैनी, रोहिताश, मनोहर सैनी, कन्हैयालाल वगैराह हाथों में लाठी, डंडा, फर्सी आदि उसके घर आए और हमला बोल दिया।

हमले में रामकिशन सैनी पुत्र रामसहाय, सोनू पुत्र कालूराम, बाबूलाल पुत्र रामकिशन, सुमन पुत्री कालूराम, कम्मो पत्नी बाबूलाल, गुड्डी पत्नी गिर्राज, लाली पत्नी कालूराम, गुड्डी देवी पत्नी भगवान के चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में एक पक्ष के मानूराम सैनी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार झगड़े में दूसरे पक्ष के मनोहरलाल पुत्र जयनारायण, गुड्डी पत्नी अडीसाल, शांति पत्नी कन्हैया सहित 6-7 लोगों को चोटें आई। फिलहाल दूसरे पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं कराया गया है।