मोबाइल

चार कैमरे के साथ Infinix Hot 7 Pro हुआ लॉन्च, 8,999 रुपये में खरीदें स्मार्टफोन

Infinix Hot 7 Pro भारत में हुआ लॉन्च यह डुअल रियर और फ्रंट कैमरे से है लैस लॉन्चिंग ऑफर के तहत सस्ते में खरीदें

2 min read
चार कैमरे के साथ Infinix Hot 7 Pro हुआ लॉन्च, 8,999 रुपये में खरीदें स्मार्टफोन

नई दिल्ली:infinix ने अपना नया बजट रेंज स्मार्टफोन Hot 7 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन के ख़ासियत की बात करें तो यह डुअल रियर और फ्रंट कैमरे के साथ आता है। मतलब की हैंडसेट में कुल चार कैमरे दिए गए हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन को एक ही वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसके अलावा लॉन्चिंग ऑफर भी दिया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसकी कीमत, ऑफर्स और फीचर्स के बारे में।

Infinix Hot 7 Pro कीमत और ऑफर्स

कंपनी ने Infinix Hot 7 Pro को 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। लेकिन लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन की खरीदारी 17 जून से लेकर 21 जून के बीच में करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। मतलब को इस दौरान आप हैंडसेट को 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। ग्राहक इस हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से खरीद सकेंगे। इसे ऑप्शन ब्लैक और एक्वा ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

Infinix Hot 7 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Infinix Hot 7 Pro में 6.19 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए भी फोन में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर भी 13 और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Published on:
10 Jun 2019 02:33 pm
Also Read
View All