मोबाइल

सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Infinix S5 Pro लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Infinix S5 Pro भारत में लॉन्च 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद MediaTek Helio P35 चिपसेट का इस्तेमाल

2 min read
Infinix S5 Pro

नई दिल्ली: Infinix S5 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की भारत में सेल 13 मार्च से शुरू होगी। ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। ध्यान दें कि ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ उतारा गया है। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन कोरोना वायरस के बढ़ते केस के चलते ऑनलाइन लॉन्च किया जा रहा है, जबकि पहले कंपनी इस फोन को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश करने वाली थी।

Infinix S5 Pro कीमत

Infinix S5 Pro को सिर्फ एक ही वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है और इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है। ये स्मार्टफोन फॉरेस्ट ग्रीन और वॉयलेट कलर ऑप्शन के साथ बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को ग्रीन और पिंक दो कलर ऑप्शन के साथ उतारा गया है।

Infinix S5 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। इसमें 91 प्रतिशत का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो मौजूद है, जो यूजर्स के व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। हैंडसेट में स्पीड के लिए MediaTek Helio P35 चिपसेट का इस्तेमाल किया है और फोन Android 10 के साथ XOS 6.0 कस्टम स्कीन पर रन करता है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा लो लाइट सेंसर कौमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 4,000mAh की बैटरी दी गई है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ, वाई-फाई और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Published on:
06 Mar 2020 02:45 pm
Also Read
View All