
Infinix S5 Pro
नई दिल्ली: इंफिनिक्स भारत में 18 फरवरी को Infinix S5 Pro को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च करने जा रहा है। ये कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्चिंग से पहले फोन के जुड़े स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं। भारत में इंफिनिक्स एस5 प्रो की कीमत 8,000 से 10,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि कंपनी की तरफ से फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
Infinix S5 Pro स्पेसिफिकेशन
स फोन में 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले देगी, जिसमें नॉच शामिल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से जीपीएस, ब्लूटूथ, 4जी एलटीई, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
Infinix S5 Pro कैमरा
फोटोग्राफी के लिए यूजर्स को इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का शूटर और 2 मेगापिक्सल का लेंस कैमरा मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा मिलेगा।
Infinix S5 lite स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन को 6.6-इंच HD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.5 प्रतिशत है। Infinix S5 Lite में पंच-होल डिस्प्ले है और ये दुनिया का सबसे सस्ता पंच-होल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बन गया है। स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हिल्यो पी22 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड XOS 5.5 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Published on:
06 Feb 2020 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
