ग्राहक Bajaj Finserv के जरिए बिना किसी इंटरेस्ट के ईएमआई ऑप्शन पर iPhone XR खरीद सकते हैं। इच्छुक खरीदारों से लिए सबसे सस्ता ऑफर प्रति माह 3,299 रुपये का है।
नई दिल्ली:Apple ने इसी साल अपने तीन आईफोन लॉन्च किए हैं। इनमें iPhone XS, iPhone XS Max और iPhone XR शामिल हैं। अगर आप इनमें से बजट रेंज वाला iPhone XR खरीदना चाहते हैं और बजट ना होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं तो कोई बात नहीं। क्योंकि, इस आईफोन को आप बिना किसी इंटरेस्ट के ईएमआई ऑप्शन के तहत खरीद सकते हैं।
iPhone XR ईएमआई और ऑफर्स
ग्राहक Bajaj Finserv के जरिए बिना किसी इंटरेस्ट के ईएमआई ऑप्शन पर iPhone XR खरीद सकते हैं। इच्छुक खरीदारों से लिए सबसे सस्ता ऑफर प्रति माह 3,299 रुपये का है। मतलब आप इस राशी के भुगतान के बाद आईफोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड या एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 10% कैशबैक का फायदा भी उठा सकते हैं। इस आईफोन को आप Indiaistore से खरीद सकते हैं। साथ इसके खरीदारी पर ग्राहकों को कई और ऑफर्स भी दिए जाएंगे। भारत में iPhone XR की कीमत 76,900 रुपये है।
iPhone XR स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
छोटे स्क्रीन वाले इस आईफोन में 6.1 इंच एलसीडी लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया गया है। यह आईफोन IP67 रेटिंग के साथ आता है। यह 6 कलर में आता है जो ऐल्युमिनयम फिनिश के साथ मिलेगा। इस आईफोन को वाइट, ब्लैक, ब्लू, यलो, कोरल और प्रोडक्ट रेड कलर में पेश किया गया है। कैमरा सेक्शन की बात की जाए तो यह सिंगल रियर कैमरे के साथ आता है जो12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए इसमेंं 7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।