Jio Phone 2 की सेल आज 2,999 रुपये है फोन की कीमत 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का लाभ
नई दिल्ली:Jio Phone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इस फोन को ग्राहक jio.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है। इससे पहले भी कई बार इस फोन को फ्लैश सेल में लगाया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस फोन को EMI के तहत 141 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि ये जियो फोन का अपग्रेड वर्जन है।
जियो फोन 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी रैम और 4 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।
जियो फोन के प्लान की बात करें तो इसमें 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये के प्लान्स शामिल हैं। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी।