मोबाइल

Jio Phone 2 की आज फ्लैश सेल, 141 रुपये में खरीद सकते हैं 4G फीचर फोन

Jio Phone 2 की आज फ्लैश सेल 49 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा Jio.com से खरीद सकते हैं फोन
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2019, 10:53 AM IST
Jio Phone 2
Jio Phone 2 की आज फ्लैश सेल, 141 रुपये में खरीद सकते हैं 4G फीचर फोन

नई दिल्ली: JioPhone 2 को आज एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इस फोन को ग्राहक jio.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इस फीचर फोन की कीमत 2,999 रुपये है। वहीं इस फोन को EMI के तहत 141 रुपये में खरीद सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल लगाया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

जियो फोन के प्लान की कीमत 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये है। इन सभी प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 49 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 50SMS के साथ 1GB डेटा मिलेगा। वहीं, 99 रुपये के प्लान में 300SMS के साथ 14GB डेटा मिलेगा। जबकि 153 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूजर को अनलिमिटेड SMS के साथ 42GB डेटा मिलेगा। इन प्लान में फ्री वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं।

Jio Phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

Published on: