5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi 7A की आज पहली फ्लैश सेल, जानिए ऑफर्स

शाओमी के नए स्मार्टफोन Redmi 7A की सेल Flipkart और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन 200 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं हैंडसेट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pratima Tripathi

•

Updated: 11 Jul 2019, 10:29 AM IST

Redmi 7A

शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Redmi 7A की आज पहली फ्लैश सेल, जानिए ऑफर्स

नई दिल्ली:शाओमी ( Xiaomi ) के नए स्मार्टफोनRedmi 7A की आज पहली सेल है। Redmi 7A को भारत में दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। ग्राहक फोन को Flipkart और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। बता दें कि जुलाई में फोन को 200 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा।

स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो रेडमी 7ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 5,999 रुपये है, लेकिन 200 रुपये की छूट के बाद 5,799 रुपये में हैंडसेट खरीद सकते हैं। वहीं 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है।

स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- रात 11.30 से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा Whatsapp, हर महीने खर्च करने होंगे 499 रुपये

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।