मोबाइल

JioPhone 3 अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स

JioPhone और JioPhone 2 से काफी एडवांस होगा JioPhone 3 JioPhone 3 को कंपनी 12 अगस्त को लॉन्च कर सकती है JioPhone 3 टचस्क्रीन और बेहतर कैमरे से होगा लैस
2 min read
jio

नई दिल्ली: 12 अगस्त यानी सोमवार को रिलायंस जियो का ऐनुअल जनरल मीटिंग होने जा रहा है। इस दौरान कंपनी कई नई सर्विस के अलावा नए डिवाइस की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट की माने तो इस दौरान कंपनी JioPhone 3 को लॉन्च कर सकती है। कंपनी का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन JioPhone और JioPhone 2 से काफी एडवांस होगा।

JioPhone 3 स्पेसिफिकेशंस

JioPhone 3 को लेकर कंपनी की तरफ से अभी को ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार JioPhone 3 टचस्क्रीन स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी के पहले फोन्स के मुकाबले यह 2 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। जरूरत पड़ने पर यूजर्स फोन के मौजूदा स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकेंगे। उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है।

JioPhone 3 कैमरा

फोटोग्राफी की बात करें तो स्मार्ट बजट रेंज फीचर फोन होने की वजह से इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। JioPhone 3 कंपनी का 4G फीचर फोन हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड गो पर काम करेगा।

Jio GigaFiber

इस इवेंट के दौरान कंपनी अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber को भी कॉमर्शियल तौर पर लॉन्च कर सकती है। jio GigaFiber की ऑफिशियल लॉन्चिंग को लेकर पिछले साल से ही कई ख़बरें सामने आ रही हैं। जियो ( Jio ) के इस नए सर्विस को लेकर लोगों का मानना है कि यह पहले से मौजूद ब्रॉडबैंड सर्विस से भी सस्ते में प्लान मुहैया कराएगा। इसकी सबसे बड़ी वजह जियो है जिसके टेलीकॉम सेक्टर में आने के बाद डाटा और कॉलिंग की कीमतें कम हो गई हैं।

Published on:
06 Aug 2019 05:30 pm