मोबाइल

26 जून को लॉन्च होगा LG W सीरीज का स्मार्टफोन, Amazon Prime Day सेल के दौरान हो सकता है सेल के लिए उपलब्ध

LG W सीरीज का स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा LG का नया W सीरीज कंपनी का बजट रेंज स्मार्टफोन होगा LG का नया W सीरीज तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा

2 min read
26 जून को लॉन्च होगा LG W सीरीज का स्मार्टफोन, Amazon Prime Day सेल के दौरान हो सकता है सेल के लिए उपलब्ध

नई दिल्ली: साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी LG अपने नए W सीरीज के स्मार्टफोन को 26 जून को लॉन्च करेगी। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इन्वाइट्स भी भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी अपने बजट रेंज स्मार्टफोन W10 को बिक्री के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) पर उपलब्ध कराएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि W सीरीज के स्मार्टफोन को अमेजन के Prime Day Sale के दौरान सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी अपने इस बजट रेंज स्मार्टफोन के जरिए मार्केट में पहले से मौजूद सैमसंग ( Samsung ) के M सीरीज, शाओमी ( Xiaomi ) और रियलमी ( Realme ) के स्मार्टफोन्स को टक्कर देना चाहती है। रिपोर्ट की माने तो LG के W सीरीज की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये तक हो सकती है। LG ने इसी साल अपने दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V50 ThinQऔर LG G8 ThinQ को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC ) 2019 में लॉन्च किया था। लेकिन अब कंपनी अपने V और G सीरीज के बाद W सीरीज को इंट्रोड्यूस करने वाली है।

अमेजन पर दिख रहे तस्वीर की माने तो LG के W सीरीज का पहला स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरे के साथ आएगा। स्मार्टफोन के इन कैमरे से Night Mode, Portrait, Bokeh और Wide Angle तस्वीरे ली जा सकती हैं। इस हैंडसेट को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा जिनमें सी अरोरा ग्रीन, ब्लैक और ब्लू कलर मौजूद हैं। इसके अलावा फोन नॉच डिस्प्ले वाला होगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी इस स्मार्टफोन के झलक के अलावा स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसकी लॉन्चिंग के बाद ही सभी फीचर्स से पर्दा उठेगा।

Published on:
25 Jun 2019 03:40 pm
Also Read
View All