मोबाइल

बिज़ी होने के बावजूद खुद के डिजाइन किए कपड़े पहनती हैं इवांका ट्रंप, सेल्फी लेने की हैं शौक़ीन

इवांका एक आत्म निर्भर महिला हैं और उनकी लाइफस्टाइल ( Ivanka Trump Lifestyle ) बेहद ही ख़ास है। आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इवांका ट्रंप की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताने जा रही हैं।

2 min read
Feb 24, 2020
Ivanka Trump Lavish Lifestyle

नई दिल्ली: अमरीका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं, डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप भी भारत पहुंची हैं। इवांका ट्रंप इससे पहले भी साल 2017 में हैदराबाद के वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन ( जीईएस ) में हिस्सा लेने के लिए भारत आ चुकी हैं। आपको बता दें कि दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स की बेटी होने के बावजूद इवांका ( Ivanka Trump ) अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इवांका एक आत्म निर्भर महिला हैं और उनकी लाइफस्टाइल ( Ivanka Trump Lifestyle ) बेहद ही ख़ास है। आज हम इस खबर के माध्यम से आपको इवांका ट्रंप की लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ ख़ास बातें बताने जा रही हैं।

बता दें कि इवांका एक सफल बिजनेसवुमन हैं, इतना ही नहीं उनकी गिनती पावरफुल बिजनेसवुमन में की जाती है। साथ ही वो फैशन इंडस्ट्री से भी ताल्लुक रखती हैं। इवांका फैशन मॉडलिंग से जुड़ी हुई हैं। इवांका को लग्जरी लाइफ जीने का काफी शौक है और वो किसी रानी की तरह अपनी जिंदगी जीती हैं।

खुद ही डिजाइन करती हैं कपड़े

आपको बता दें कि इवांका की उम्र 38 साल है। इवांका को लग्जरी लाइफ जीने के साथ ही महंगे कपड़ों का काफी शौक है और उनके कपड़ों की कीमत लाखों में रहती हैं। अपने कपड़ों के साथ इवांका मैचिंग ज्वेलरी और एक्सेसरीज़ भी अपने साथ कैरी करती हैं और इनकी भी कीमत लाखों में होती है। फैशन मॉडलिंग इंडस्ट्री से जुड़े होने की वजह से इवांका को ड्रेस डिजाइनिंग का भी बेहद शौक है। बता दें कि इवांका ट्रंप खुद की डिज़ाइन की गई ड्रेसेज भी पहनती हैं और इसके लिए वो खुद ही मेहनत करती हैं। इवांका मल्टी टैलेंटेड हैं और इन्हें स्मार्ट लेडीज की लिस्ट में रखा जाता है।

मॉडलिंग का है जबरदस्त क्रेज

इवांका ट्रंप देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और फैशन मॉडलिंग इंडस्ट्री में होने की वजह से वो मॉडलिंग भी करती यहीं और उन्हें कई दिग्गज मैग्जीन अपने कवर पेज के रूप में पेश कर चुकी हैं। इवांका की परसनैलिटी बेहद आकर्षक है और वो सबसे पहले महज 16 साल की उम्र में सिक्सटीन मैग्जीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं जो साल 1997 में फीचर हुई थी। इसके बाद बाजार, टाउन एंड कन्ट्री, फोर्ब्स, गुड हाउजिंग, रेड बुक, शेप, मैरी क्लेयर, एले डेकोर मैग्जीन भी अपनी कवर गर्ल बना चुकी हैं।

टेक सेवी हैं इवांका ट्रंप

इवांका ट्रंप को लेटेस्ट गैजेट्स का काफी शौक है और वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इवांका ट्रंप के गैजेट्स की बात करें तो उनके पास एप्पल का लेटेस्ट स्मार्टफोन आईफोन 11 मैक्स प्रो, एप्पल का मैकबुक लैपटॉप और आईपैड जैसे हाईटेक गैजेट्स हैं।

उड़ता हुआ अभेद किला ह? डोनाल्ड ट्रंप ?? का Air Force One, इसी में पहुंचे हैं भारत

सोशल मीडिया पर है जबरदस्त फॉलोइंग

इवांका ट्रंप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर वो काफी फोटोज अपलोड करती रहती हैं। उन्हें सेल्फी लेने का भी काफी शौक है। उनके ट्विटर पर 7.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Also Read
View All