इतना जबरदस्त है स्पेस
बोइंग के इस धाकड़ विमान में 4,000 वर्ग फुट की जगह है। राष्ट्रपति और उनके साथ यात्रा करने वालों के लिए तीन लेवल में जगह दी गई है। इसमें राष्ट्रपति के लिए बड़ा सुइट (कमरा) भी शामिल है, जिसमें बड़ा ऑफिस, टॉयलेट और कॉन्फ्रेंस रूम है। एयरफोर्स वन में एक चिकित्सा कक्ष भी है जो कि ऑपरेशन रूम की तरह काम करता है और इसमें डॉक्टर हमेशा मौजूद रहता है। विमान में दो किचन है, जिसमें एक समय में 100 लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है। एयरफोर्स वन में राष्ट्रपति के साथ चलने वालों के लिए कमरे (क्वार्टर) भी बने हैं। इसमें वरिष्ठ सलाहकार, खुफिया सेवा के अधिकारी समेत अन्य अतिथि शामिल हैं।