Motorola जल्द अपने नए स्मार्टफोन Moto P30, Moto P30 Note और Moto P30 Play को लॉन्च कर सकता है।
नई दिल्ली: Motorola जल्द अपने नए स्मार्टफोन moto p30 , moto p30 note और moto p30 play को लॉन्च कर सकता है। दरअसल, चीन में कंपनी के ऑफिशल साइट पर Moto P30 को लाइनअप किया गया है। साथ ही यहां कीमत का भी खुलासा किया गया है।
कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक, Moto P30 और Moto P30 Note की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,300 रुपये) हो सकती है, जबकि Moto P30 Play की कीमत 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,300 रुपये) रखी जाएगी। खबरों की माने तो इस हैंडसेट को आज चीन में पेश किया जा सकता है।
स्टोरेज व रैम
रिपोर्ट के मुताबिक Moto P30 को 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जबकि Moto P30 Note को 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरिएंट में उताया जाएगा और इन दोनों वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा। वहीं Moto P30 play को 4 जीबी रैम में पेश किया जाएगा, जिसमें 64 जीबी स्टोरेज मिलेगा।
फीचर
फिलहाल फीचर को लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है, लेकिन लीक खबरों की माने तों Moto P30 में पावर के लिए 5000 एमएएच बैटरी की दी गयी है और रियर में दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं बैक में फिंगरप्रिट सेंसर भी मौजूद है। फोन में डिस्प्ले नॉच और पतले बेजल्स दिया जा सकता है।
कैमरा
इन हैंडसेट में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए अपर्चर f/1.8 के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो कैमरे मौजूद है। यूजर्स को ये फोन ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होंगे।