मोबाइल

आज Motorola One Macro की सेल, जियो की ओर से मिलेगा 2,200 रुपये का कैशबैक

Motorola One Macro की सेल Flipkart पर शुरू मोटोरोला वन मैक्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज फोन में मौजूद

2 min read

नई दिल्ली: Motorola One Macro को आज पहली बार भारत में सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राहक इस फोन को सिर्फ स्पेस ब्लू कलर वेरिएंट में ही खरीद सकते हैं। 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। अगर ऑफर्स की बात करें तो मोटोरोला वन मैक्रो को खरीदने वाले जियो ग्राहकों को 2,200 रुपये कैशबैक और 125 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसके अलावा HDFC बैंक के डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 5 फीसदी का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है। साथ ही बिना ब्याज वाले EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है।

Motorola One Macro specifications

इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ मैक्स विजन डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन की स्पीड के लिए 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर काम करता है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।

Motorola One Macro Camera

फोटोग्राफी की बात करें तो Motorola One Macro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल, दूसरा मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस का कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बैटरी

पाववर के लिए मोटोरोला वन मैक्रो में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 10 वॉट के चार्जर से सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलिलियो और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 157.6x75.41x8.99 मिलीमीटर है और वजन 186 ग्राम है।

Published on:
12 Oct 2019 12:33 pm
Also Read
View All