फोटोग्राफी के लिए OnePlus 7T Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.6 के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल के टेलीफोटो लेंस और तीसरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए पॉप-अप कैमरा दिया गया है जो 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। पावर के लिए 4,085 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो वार्प चार्ज 30T फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। OnePlus 7 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 4G VOLTE, Wifi 802.11AC, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 162.6x75.9x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 206 ग्राम है।