Nokia 6.1 plus और Nokia 8110 4G को ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले Nokia 8110 4G को चीन में पेश किया गया था।
नई दिल्ली:Nokia 6.1 plus और nokia 8110 4g को ताइवान में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले Nokia 8110 4G को चीन में पेश किया गया था। सेल की बात करें तो Nokia 6.1 plus की बिक्री एक अगस्त से ताइवान में की जाएगी, जबकि Nokia 8110 4G की सेल 25 जुलाई यानी आज से होगी। फिलहाल भारत में यह फोन कब आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।
ताइवान में Nokia 6.1 Plus की कीमत €200( करीब 16,078 रुपए) रखी गई है। इस हैंडसेट में 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। वहीं फोन की सुरक्षा को देखते हुए 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। फोन को ग्राहक 4जीबी रैम में खरीद सकते हैं और इसकी इंटरनल मेमोरी 64 जीबी है, जिसे एसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 3,060mAh की बैटरी दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं जो 16 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Nokia 8110 4G स्मार्टफोन में 2.4 इंच की स्क्रीन है, जिसका रिज्यूलेशन 240 x 320 है। वहीं फोन में 512 एमबी की रैम दिया गया है और 4जीबी का स्टोरेज है। इस फोन को दो कलर वेरिएंट में उतारा गया है यानी ग्राहक इस फोन को ब्लैक और येलो रंग में खरीद सकते हैं। वहीं फोन में एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक मौजूद है। साथ ही ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे बेहतरीन फीचर्स भी मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। ताइवान में इसकी कीमत €80 (करीब 6,434 रुपए) रखी गई है।