यह स्मार्टफोन दो वैरियंट्स में ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा जिसमें 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले ऑप्शन मौजूद हैं। अगर बात बता दें कि इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 GB तक बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 4G वोल्ट सपोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है। कीमत की बात करें तो इसे 10,200 से लेकर 14,300 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फिलहाल से स्मार्टफोन अभी सिर्फ चीन में लॉन्च किया गया है ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।