मोबाइल

21 अगस्त को Nokia 6.1 Plus भारत में होगा लॉन्च, Flipkart पर होगी एक्सक्लूसिव सेल

Nokia 6.1 Plus को 21 अगस्त यानी कल भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की एक्सक्लूसिव सेलफ्लिपकार्ट पर की जाएगी। मई में चीन में लॉन्च Noika X6 का यह फोन ग्लोबल वेरिएंट है।

2 min read
21 अगस्त को Nokia 6.1 Plus भारत में होगा लॉन्च, Flipkart पर होगी एक्सक्लूसिव सेल

नई दिल्ली:Nokia 6.1 Plus को 21 अगस्त यानी कल भारत में लॉन्च किया जाएगा। मई में चीन में लॉन्च Noika X6 का यह फोन ग्लोबल वेरिएंट है। इस फोन की एक्सक्लूसिव सेल फ्लिपकार्ट पर की जाएगी। माना जा रहा है कि इस हैंडसेट को 4GB रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है।

फीचर

ये भी पढ़ें

21 अगस्त को Nokia 9 हो सकता है लॉन्च, iPhone X को मिलेगा टक्कर

Nokia 6.1 Plus में 5.8-इंच आईपीएस एलसीडी स्क्रीन है, जिसका अस्पेक्ट रेशयो 19:9 का है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Adreno 509 GPU है। Nokia 6.1 Plus एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए थे, जिसमें पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का एक कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत

कीमत की बात करें तो हॉगकॉग में Nokia 6.1 Plus की कीमत HKD 2,288 (लगभत 20,100 रुपये) है। ऐसे में माना जा रहा है भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत इसके आस-पास हो सकती है।

अन्य फीचर्स

फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS और 3.5mm हैडफोन जैक, USB Type-C port दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने Nokia 8110 4G को लॉन्च किया है, जिसमें 2.4 इंच की स्क्रीन है, जिसका रिज्यूलेशन 240 x 320 है। फोन में 512 एमबी की रैम और 4 जीबी स्टोरेज दिया गया है। फोन में एफएम रेडियो और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक मौजूद है। साथ ही ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे बेहतरीन फीचर्स भी मिलेंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसकी ताइवान में कीमत €80 (करीब 6,434 रुपए) रखी गई है।

ये भी पढ़ें

आज अटल बिहारी बाजपेयी की वजह से फ्री है कॉलिंग, हर गरीब के हाथ में है स्मार्टफोन
Published on:
20 Aug 2018 09:37 am
Also Read
View All