नई दिल्ली: कल यानि 16 अगस्त का दिन देश को वो क्षति दे गया जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। 16 अगस्त की शाम 5:05 बजे भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली, इस मौके पर हर कोई दुखी था और अटल बिहारी वाजपेयी के निधन ने देश को रुला दिया। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी वो शख्स थे जिनकी वजह से आज हर कोई फोन इस्तेमाल करता है और घंटो तक बेहद सस्ती दरों में कॉलिंग करता है। इस सब के पीछे अटल जी की मेहनत और लगन है।