
नई दिल्ली। नोकिया सबसे पुरानी और जानी-मानी मोबाइल फोन कंपनियों में से एक है। स्मार्टफोन्स के आने से पहले नोकिया के मोबाइल फोन्स का दुनियाभर में बोलबाला था। पर स्मार्टफोन के इस दौर में नोकिया भी शामिल हो चुका है और कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पहले लॉन्च भी कर चुकी है। इसी लिस्ट में एक नया नाम जोड़ते हुए HMD Global/Nokia ने हाल ही में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसका नाम Nokia G300 है।
आइए एक नज़र डालते है नोकिया (Nokia) के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स पर।
कीमत और भारत में उपलब्धता
Nokia G300 स्मार्टफोन की अमरीका में कीमत 199 डॉलर यानी करीब 14,995 रुपये है। भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की जानकारी अभी नहीं दी गई है।