
नई दिल्ली। नोकिया मोबाइल फोन मार्केट में सबसे पुरानी और जानी-मानी कंपनियों में से एक है। स्मार्टफोन्स के आने से पहले नोकिया के मोबाइल फोन्स का दुनियाभर में बोलबाला था। पर स्मार्टफोन के इस दौर में नोकिया भी शामिल हो चुका है और कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पहले लॉन्च भी कर चुकी है। इसी लिस्ट में एक नया नाम जोड़ते हुए HMD Global/Nokia ने हाल ही में एक नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसका नाम Nokia G50 है। इस बारे में नोकिया ने ट्वीट करके जानकारी दी।
Nokia G50 के फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है नोकिया (Nokia) के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स पर।
कीमत और भारत में उपलब्धता
इस स्मार्टफोन की इंग्लैंड में कीमत 199.99 पाउंड यानी करीब 20,100 रुपये है। भारत में इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की जानकारी अभी नहीं दी गई है।