मोबाइल

Nubia Red Magic 3S की आज से भारत में सेल शुरू, जानिए ऑफर्स

Nubia Red Magic 3S की सेल शुरू पावर के लिए 5000mah की दमदार बैटरी है 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर कैमरा है

2 min read

नई दिल्ली: Nubia Red Magic 3S की आज से भारत में सेल शुरू हो गयी है। ग्राहक स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये होगी। वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये रखी गयी है। अगर ऑफर्स की बात करें तो no-cost EMIs का ऑप्शन दिया जा रहा है और साथ ही Flipkart पर कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन 499 रुपये में दिया जा रहा है।

Nubia Red Magic 3S specifications

इस स्मार्टफोन में 6.65 इंच का फुलएचडी+ एचडीआर एमोलेड है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है और इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर आधारित रेडमैजिक ओएस 2.1 पर रन करेगा। इसके अलावा फोन गेमिंग के दौरान कम हीट करे इसके लिए इसमें लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी के साथ टर्बो फैन भी दिया गया है। इस साथ ही इस फोन में ट्रिगर्स भी दिए गए हैं। यानी आप बिना गेमपैड के भी इस फोन से गेमिंग कर सकते है।

Nubia Red Magic 3S Camera

फोटोग्राफी के लिए Nubia Red Magic 3S में अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर कैमरा दिया गया जाएगा। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 5000mah की दमदार बैटरी दी जाएगा जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बता दें कि चीन में फोन की कीमत 8GB रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 CNY (करीब 30,200 रुपये) और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज की कीमत 3,799 CNY (करीब 38,250 रुपये) रखी गयी है।

Published on:
21 Oct 2019 04:02 pm
Also Read
View All