मोबाइल

लॉन्च से पहले ही लीक हुई OnePlus के इस स्मार्टफोन की तस्वीर

ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 17 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है।
2 min read
Oct 02, 2018
one plus 6t
लॉन्च से पहले ही लीक हुई OnePlus के इस स्मार्टफोन की तस्वीर

नई दिल्ली: चीन की की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने नये स्मार्टफोन OnePlus 6T को लॉन्च करने जा रही है। ख़ास बात ये है कि ये स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है और उससे पहले इस स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हो गयी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 17 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है।

यह स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च हुए वनप्लस 6 का अपग्रेडेड वेरियंट होगा। इन लीक तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि वनप्लस 6टी मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में आएगा। जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनमें ये स्मार्टफोन बेहद स्टाइलिश दिखाई दे रहा है और अब ग्राहक इसका बेसब्री से इन्तजार भी कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक़ इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम दी जा सकती है। साथ ही इसमें लेटेस्ट ऐंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इसके अलावा वनप्लस 6टी में 3.5 एमएम ऑडियो जैक भी नहीं होगा। चार्जिंग और वायर्ड हेडफोन्स को कनेक्ट करने के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।

Published on:
02 Oct 2018 02:32 pm