मोबाइल

2 दिन पहले लॉन्च हुए Oneplus 6T की कीमत हुई कम, आज है पहली सेल

Amazon India पर Oneplus 6T की आज पहली सेल होने जा रही है। अगर ग्राहक अमेजन से OnePlus 6T खरीदते हैं

2 min read
Oneplus 6T की आज भारत में पहली सेल, Jio दे रहा 5,400 का डिस्काउंट

नई दिल्ली:Amazon India पर oneplus 6t की आज पहली सेल होने जा रही है। अगर ग्राहक अमेजन से OnePlus 6T खरीदते हैं तो कई ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा। Reliance Jio की तरफ से 5,400 रुपये का कैशबैक, ICICI और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay से भुगतान पर 1,000 रुपये कैशबैक, फ्री डेमेज प्रोटेक्शन और बिना ब्याज वाली ईएमआई ऑफर्स मिलेंगे। बता दें कि ग्राहक इस फोन को रिलायंस डिजिटल स्टोर से भी खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Amazon की धोखाधड़ी – स्मार्टफोन के बदले ग्राहक को मिला साबुन, कर दिया कंपनी पर पर केस दर्ज

Amazon India पर Oneplus 6T के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को बेचा जाएगा। OnePlus 6T को 30 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया गया। इस हैडसेट को दो रैम वेरिएंट में यूजर्स के लिए उतारा गया है। फोन के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, जो कि सिर्फ मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इसे मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में बेचा जाएगा। इसके सबसे महंगे वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 45,999 रुपये रखी गयी है।

OnePlus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (1080x2340 पिक्सल) है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। OnePlus 6T फोटोग्राफी के लिए रियर में एफ1.7 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं, फ्रंट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

इस दिवाली ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले हो जाएं सावधान, कहीं आपको भी फोन की जगह ना मिल जाए साबुन
Published on:
01 Nov 2018 11:38 am
Also Read
View All