
नई दिल्ली: Oneplus का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है जो Oneplus 6 का अपग्रेडेड वर्जन है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को oneplus 6t के नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन को कब लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है।
अक्टूबर में होगा लॉन्च
खबरों की माने तो इस हैंडसेट को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है और कंपनी की इसकी बिक्री के लिए T-Mobile के साथ डील की है। कीमत की बात करें तो Oneplus 6T की कीमत 550 डॉलर (38000 रुपये) हो सकती है। गौरतलब है कि भारत में Oneplus 6 को मई में लॉन्च किया गया था।
गौरतलब है कि Oneplus 6 के तीनों वेरिएंट की एक्सक्लूसिव सेल अमेजन इंडिया पर चल रही है, जहां आपको 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज को 34,999 रुपये, 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज को 39,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज को 43,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच फुल HD+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित ऑक्सीजनओएस 5.1 पर चलता है। पावर के लिए फोन में 3300 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोटोग्राफी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। गौरतलब है कि Oneplus 6 को यूजर्स ने खास पसंद किया है और भारत में पहली सेल के दौरान आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। ऐसे में माना जा रहा है Oneplus 6T भी यूजर्स को बेहद पसंद आने वाला है।