मोबाइल

OnePlus 8 Special Sale आज दोपहर 2 बजे Amazon पर, जानें ऑफर्स

OnePlus 8 Special Sale आज Amazon से दोपहर 2 बजे खरीद सकते हैं फोन Special Sale में 2,000 रुपये की छूट

2 min read
OnePlus 8 Special Sale at 2PM on Amazon, Offers, Discounts

नई दिल्ली। OnePlus 8 को आज भारत में दोपहर 2 बजे Special Sale में बेचा जाएगा। दरअसल, कंपनी ने Amazon पर स्पेशल अर्ली एक्सेस सेल ( OnePlus 8 Special Sale ) का आयोजन किया है जिसमें OnePlus 8 5G को बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। अगर ऑफर्स ( OnePlus 8 Amazon Offer ) की बात करें तो वनप्लस 8 पर 2,000 रुपये ( OnePlus 8 Discount ) की छूट मिलेगी। हालांकि इसके लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करना होगा। साथ ही बिना ब्याज वाली ईएमआई का भी ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा कुछ बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर भी बिना ब्याज वाली ईएमआई का ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा जियो यूजर्स को 6,000 रुपये का लाभ भी मिलेगा। हालांकि इसके लिए Jio के 349 रुपये वाले 40 प्रीपेड रीचार्ज करना होगा, जिसपर 150 रुपये की छूट मिलेगी।

OnePlus 8 Price

OnePlus 8 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है और टॉम मॉडल वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। ग्राहक फोन को Glacial Green, Interstellar Glow और Onyx Black कलर में खरीद सकते हैं।

OnePlus 8 specifications

इसमें 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 pixels) है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर चिपसेट है और Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है।

OnePlus 8 Camera

Smartphone में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें पहला f/1.75 lens के साथ 48 मेगापिक्सल का, दूसरा f/2.4 macro lens 16 मेगापिक्सल का और तीसरा f/2.2 lens के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 lens के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कैमरा दिया गया। फोन में पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C port दिया गया है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.2x72.9x8.0mm और पूरा वजन 180 ग्राम है।

Published on:
18 May 2020 01:04 pm
Also Read
View All