मोबाइल

Reliance डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर पर Oneplus 6T की होगी सेल

Oneplus ने आज Reliance डिजिटल के साथ साझेदारी की है और जानकारी साझा करते हुए कहा कि Oneplus 6T को देशभर के रिलायंस डिजिटल ऑफलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा।

2 min read
Reliance डिजिटल के ऑफलाइन स्टोर पर Oneplus 6T की होगी सेल

नई दिल्ली: चीनी कंपनी Oneplus ने आज Reliance डिजिटल के साथ साझेदारी की है और जानकारी साझा करते हुए कहा कि oneplus 6t को देशभर के रिलायंस डिजिटल ऑफलाइन स्टोर पर बेचा जाएगा। यह भी Oneplus 6T की कीमत ऑनलाइन स्टोरे वाली ही रखी जाएगी। इसके साथ ही ग्राहक Oneplus के प्रोडक्ट पर रिलायंस डिजिटल के प्रमोशनल कैंपेन का भी लाभ ले सकते हैं। वहीं एक्सक्लूसिव तौर पर Oneplus 6T की ऑनलाइन सेल Amazon इंडिया और कंपनी की वेबसाइट पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Oneplus इस दिन लॉन्च करने जा रहा है 5G स्मार्टफोन

बता दें कि OnePlus 6T को 29 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 6.4-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा और एक वॉटरड्रॉप नॉच भी मिलेगा। फोन में आठ-कोर का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB व 128GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं 8GB व 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये होगी। पावर के लिए फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गयी है।

गौरतलब है कि OnePlus इन दिनों 5 जी स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अगले साल यानी 2019 में Oneplus (2019) 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पाई ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी 2019 में 5जी स्मार्टफोन पेश करने जा रही है। खबरों के मुताबिक OnePlus आने वाले 5जी स्मार्टफोन में कई एडवांस फीचर्स दिए जाएंंगे।

ये भी पढ़ें

OnePlus 6T की लॉन्चिंग डेट हुई चेंज, अब इस दिन स्मार्टफोन होगा लॉन्च
Published on:
23 Oct 2018 05:41 pm
Also Read
View All