बता दें कि इस महीने लॉन्च होने वाले OnePlus 6T में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 6.4-इंच OLED डिस्प्ले दिया जाएगा और एक वॉटरड्रॉप नॉच भी मिलेगा। फोन में आठ-कोर का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 6GB रैम और 8GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 128GB और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 6T के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB व 128GB वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं 8GB व 256GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये होगी। पावर के लिए फोन में 3,700mAh की बैटरी दी गयी है। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।